गंगापार, फरवरी 20 -- करछना थाना क्षेत्र में बारा से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना भीरपुर रेलवे स्टेशन के सामने देर रात हुई। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर स्टेशन के सामने 19 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक बारात से लौट रहे थे। हादसे में अजीत कुमार पुत्र सेवालाल की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी सीमा बदहवास हो गई और घर में कोहराम मच गया। वहीं बाइक पर सवार फूल सिंह पुत्र फूल सिंह और सुरेश गौड़ पुत्र गोपीन...