सहारनपुर, अप्रैल 27 -- बेहट। गंदेवड़-मलकपुर संपर्क मार्ग पर भूसे से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां से उनकी हालत गंभीर मानते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कारवाई शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ है। थाना मिर्जापुर के गांव मलकपुर निवासी गुरमीत पुत्र रामवीर अपने दोस्त सौरभ हुए मोहित के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गंदेवड़ मलकपुर मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रहे भूसे से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली कि उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हई कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे, जिनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.