बिजनौर, नवम्बर 14 -- ग्राम जोगीरम्पुरी में ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि श्याम पुर कांगड़ी निवासी जैकी और बॉबी बाइक पर सवार होकर कांठ से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव जोगीरम्पुरी पहुंचे सामने से आ रहे ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को नजीबाबाद के समीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकत्सकों ने जैकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए बॉबी को बिजनौर रेफर कर दिया गया। परिजनो की तहरीर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...