सोनभद्र, नवम्बर 5 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिंडारी के टोला बूड़ा निवासी एक अधेड़ की ट्रैक्टर पलटने से दब कर मंगलवार की शाम की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पंचनामा की कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का भतीजा हरिश्चंद पुत्र रमाकांत ने बुधवार की सुबह तहरीर के जरिए अवगत कराया कि हमारे चाचा 50 वर्षीय राम कृपाल पुत्र स्व.सुखदेव जायसवाल खेत जोतने के लिए दिन में गए हुए थे जोताई करने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। जब मंगलवार की देर सायं तक घर नहीं आए तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद खेत में ट्रैक्टर के नीचे दबे मिले। ग्रा...