गढ़वा, दिसम्बर 17 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत पोखरिया गांव के पास बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव निवासी विनोद राम का पुत्र रिशु कुमार राम बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रिशु डंडई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव स्थित ईंट भट्ठा में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। वह ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने के लिए गया हुआ था। वापस आने के क्रम में उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढा में पलट गया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल मे भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...