फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सुबह स्कूल जा रहे भाई-बहन को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। अरांव खुर्द निवासी हेमा 17 वर्ष तथा उसका भाई मोहित 13 वर्ष पुत्र देवेंद्र शुक्रवार की सुबह पढ़ने के लिए सिरसागंज के सरस्वती विद्या मंदिर जा रहे थे। उसी दौरान गांव की सड़क पर तेज गति से आते असंतुलित ट्रैक्टर ने भाई-बहन को चपेट ले लिया। ट्रैक्टर पास के ही भट्ठे पर लगा हुआ था। ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्चर की मशीन की चपेट में आने से हेमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। भाई मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.