फतेहपुर, नवम्बर 26 -- फतेहपुर। ललौली थाना के गौरी गांव के पास बुधवार सुबह मिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर के बाद खंभा वहीं से गुजर रही छात्रा के ऊपर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रियंका निषाद पुत्री अशोक निषाद निवासी बंधवा बहुआ के लिए निकली थी। जैसे ही वह गौरी के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर गिरा बिजली का पोल सीधे उसके ऊपर जा गिरा। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...