आरा, दिसम्बर 17 -- आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक बलुआ गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज कुमार है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि धीरज बुधवार की शाम वह बाइक से अपने घर से बाजार की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बलुआ गांव के समीप ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ..

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...