बरेली, जनवरी 2 -- अलीगंज। सिरौली मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जितेंद्र निवासी दुबड़ा कलां, थाना अमरोहा ट्रैक्टर से तिलहर से अमरोहा जा रहा था। इसी दौरान महोलिया के आसिफ सामने से बाइक से आ रहे थे। उन्हें ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जितेंद्र को मझगवां सीएचसी भिजवाया, जबकि आसिफ को उसके परिजन इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...