प्रयागराज, फरवरी 1 -- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शनिवार रात दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसे में बाइक चला रहा युवक का मामा बाल-बाल बच गया। मांडा के गिरधरपुर निवासी विनय पांडेय का 17 वर्षीय बेटा अभिषेक पांडेय चचेरे भाई 18 वर्षीय अंकित पांडेय पुत्र प्रमोद पांडेय और जमुआ कोरांव निवासी अपने मामा लवलेश पांडेय के साथ पिता से मिलने बरौंधा जा रहा था। ट्रक चालक विनय पांडेय ने कुछ सामान देने के लिए उन्हें बुलाया था। लगभग साढ़े सात बजे बोधीपुर गांव के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा लवलेश तो छिटककर दूर जा गिरा लेकिन अभिषेक और अंकित सड़क पर गिरे तो ट्रैक्टर उन्हें कुचलते आगे बढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.