जौनपुर, जनवरी 15 -- मछलीशहर। स्थानीय नगर के मीरपुर चौराहे के निकट सपा नेता की खड़ी कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर में सपा नेता बाल बाल बच गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी के नेता विजय कुमार तिवारी उर्फ लल्लू गुरु निजी कार्य से नगर आए हुए थे। मंगलवार की देर रात कार से वापस लौट रहे थे कि तिराहे के निकट फोन आने पर कार खड़ी कर बात करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा ईट लदा ट्रैक्टर कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भाग रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने रंजिश में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ओवरलोड गिट्टी लदे तीन ट्रक सीज डोभी। चंदव...