औरैया, फरवरी 11 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के घाघरपुर गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। भरसान गांव निवासी अरुण प्रताप सिंह रिश्तेदारी में बहादुरपुर जा रहे थे। इसी दौरान घाघरपुर गांव के पास सामने से आए एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि अरुण प्रताप सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...