रांची, अक्टूबर 8 -- रांची। रांची के नामकुम मालती गांव के रहने वाले बिट्टू लकड़ा से साइबर अपराधियों ने ट्रैक्टर देने का झांसा देकर उनसे 1.15 लाख रुपए की ठगी कर ली। बिट्टू लकड़ा ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बिट्टू लकड़ा ने पुलिस को बताया कि चार अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। फोनकर्ता ने खुद को कृषि विभाग का पदाधिकारी बताया। कहा कि विभाग से किसानों को टैक्टर दिया जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फोनकर्ता के भेजे गए ऐप को डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से 1.15 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। फिर बिट्टू सीधे साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.