मेरठ, नवम्बर 12 -- गांव नंगलाशाहू निवासी रिजवान और कासिम सोमवार को देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर हरियाणा धान की पुराली लेने जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर बीएनजी स्कूल के समीप नाले के पुल पर पहुंचा तभी आगे से तेज गति से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले की बॉउन्ड्री वॉल तोड़ता हुआ पलट गया। जिसकी गहराई सड़क से करीब 30 से 40 फिट थी। नाले में ट्रैक्टर ट्रोली गिरती देख दोनों ट्रैक्टर सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से रोड पर काफी देर तक जाम लग रहा। बीएनजी कॉलेज के समीप ट्रैक्टर ट्रोली पलटने से लगे जाम की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलावाते हुए यातायात सुचारु किया। वहीं गनीमत रही कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.