सहारनपुर, मार्च 27 -- देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरलकी-महतौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार बाबूपुर नगली निवासी चौधरी शीशपाल (65) की मौत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक त्रिवेणी शुगर मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सांकेतिक जाम भी लगाया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया। गांव बाबूपुर नगली निवासी चौधरी शीशपाल मंगलवार देर रात बाइक पर देवबंद से घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह कुरलकी-महतौली मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज गति ट्रैक्टर-ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे शीशपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर काफी समय में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.