सिद्धार्थ, मार्च 18 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगरजोत रोड पर सफीपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम सात बजे एक बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया तिवारी के रहने वाले मोहम्मद कैफ (16) पुत्र कमाल अहमद अपने दोस्त महताब (17) पुत्र नन्हू के साथ बाइक से सोमवार शाम कहीं जा रहा था। शाहपुर सिंगरजोत रोड पर सफीपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में कैफ व महताब गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उतरौला के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.