लखनऊ, फरवरी 24 -- पारा के भुहर पुल के पास सोमवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। हरदोई के अतरौली थानाक्षेत्र के गड़रिया खेड़ा निवासी रोहित (16) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात रोहित ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट लेकर लखनऊ बेचने आया था। रात में ईंट उतारकर वह घर जा रहा था। वह ट्रैक्टर में आगे बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर भुहर पुल के पास पहुंचा, वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जबतक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकता कि ट्रॉली का पहिया रोहित के उपर से निकल गया। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे रानी लक्ष्मीबाई हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश...