हाथरस, दिसम्बर 14 -- - परिजन शव लेकर चले गए घर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के खेड़ा परसौली के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली व मिट्टी के बीच फंसने से मजदूर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू निवासी 25 वर्षीय आमीन पुत्र वकील खां नगला खिरनी निवासी व्यक्ति के मिट्टी के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करता था। शनिवार की देररात को वह खेड़ा परसौली के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली में फावड़े से मिट्टी भर रहा था। इसी दौरान मिट्टी का ढाह खिसक गई और आमीन मिट्टी व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंसकर घायल हो गया। लोगों ने उसे रा...