बगहा, दिसम्बर 15 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान मलपुरवा चौक के समीप शनिवार की देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक स्क्यूवी कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार बेतिया निवासी बिट्टू कुमार और भिखारी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार चालक को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं । स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को त्वरित अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। जहां घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ विजय कुमार ने भिखारी प्रसाद को रेफर कर ...