हरदोई, मई 20 -- मल्लावां। अन्नप्राशन संस्कार कराकर मंदिर से वापस लौटते समय अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोमवार को ग्राम पाठक पुरवा तेरवा कुल्ली निवासी प्रकाश अपने नाती लव्यांश का सुनासीर नाथ मंदिर में अन्नप्राशन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे। तभी नरायनमऊ गांव के पास अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे प्रीती 18 वर्ष, जसवंत 50 वर्ष, सुनील 28 वर्ष, विकास 22 वर्ष, माया 50 वर्ष, शशि 18 वर्ष, चांदनी 19 वर्ष, रामपाल 22 वर्ष, स्वीटी 18 वर्ष, उर्मिला 50 वर्ष सर्व निवासीगण पाठक पुरवा तेरवा कुल्ली, प्रज्ञा 5 वर्ष, शोभित 7 वर्ष निवासी मिश...