बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में धीरे-धीरे कोहरे का असर भी बढ़ेगा। वहीं इन दिनों गन्ना परिवहन का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर न होने के कारण हादसे का खतरा बना रहा है। अब बुधवार को डीएम श्रुति ने सभी ब्लॉक प्रमुखों से अपने क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगवाने की अपील की है। जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके। डीएम श्रुति ने कहा कि ठंड का मौसम बढ़ने के साथ ही जिले में कोहरा और धुंध बढ़ती जा रही है। इस मौसम में दृश्यता अत्यधिक कम होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। खासतौर पर गन्ना परिवहन का काम तेजी से चल रहा है। जिसके कारण किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली सहित भारी वाहनों की आवाजाही 24 घंटे सड़कों पर बनी रहती है। ऐसी परिस्थितियों में वाहनों पर रिफ्लेक्टर ...