बरेली, अप्रैल 19 -- फरीदपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बदायूं के दातागंज के पराही के 30 वर्षीय सुनील पाल अपने दोस्त राहुल और रजत के साथ रिश्तेदारी में गए थे। शाम 4:00 बजे वापस लौटते समय उनकी बाइक बीसलपुर रोड पर गुड्डू भट्ठे के सामने पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सुनील बीच सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में सुनील की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठे राहुल और रजत सड़क पर गिरने की वजह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.