लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- कस्ता, संवाददाता। एक किसान की ट्रॉली ट्रैक्टर चोरी हो गई। पीड़ित की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मितौली पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मितौली थाना क्षेत्र के गांव डहर के रहने वाले अतुल मिश्रा अपना ट्रैक्टर ट्राली कस्ता भीखमपुर मार्ग पर गांव के नजदीक बनी दुकानों के पास खड़ी की थी। शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली चोर चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर ट्रैक्टर ट्राली मलिक अतुल मिश्रा ने मितौली पुलिस को सूचना दी। चोरी की वारदात होने से पुलिस हरकत में आ गई और तलाश में जुट गई। रविवार को रानीबेहड ईदगाह तिराहा के पास से चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर लिया है। तीनों चोरों में पवन कुमार व अंकित पासी थाना नीमगांव के जमूरा गांव निवासी हैं, युद्ध वीर उर्फ खिलाड़ी गौ...