रुद्रपुर, जनवरी 1 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अवैध खनन कर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब राजस्व टीम ने पकड़कर सीज करने के लिए तहसील ले जाना शुरू किया तो रास्ते में 10 से 15 लोगों ने टीम को घेर लिया और बलपूर्वक ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए। इस दौरान खनन माफिया मिट्टी को सड़क पर गिराकर फरार हो गए। मामले में तहसीलदार हिमांशु जोशी की तहरीर पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने गुरुवार को सितारगंज कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह महर, त्रिलोचन सुयाल और पंकज चंद को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को शक्तिफार्म के निर्मलनगर क्षेत्र में टीम ने मिट्टी के अवैध परिवहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.