अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के बिरखम गांव में गुरुवार शाम पत्थरों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से युवक की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की है। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार दिया गया। प्रधान पति गोविंद सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय गोपाल राम पुत्र बची राम निवासी सीम दाड़मी जैंती मजूदरी का काम करता था। गुरुवार को वह बाराकोट जैंती निवासी चालक दीवान सिंह पुत्र मोहन सिंह के साथ जाख-जड़ाऊं मार्ग से ट्रैक्टर ट्रॉली में पत्थर पहुंचाने गया था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बिरखम गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गोपाल राम ट्रॉली की चपेट में आ गया। जबकि, चालक दीवान सिंह छिटककर पेड़ में अटक गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.