शामली, फरवरी 22 -- कैराना। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी 30 वर्षीय राशिद कैराना आया हुआ था। शनिवार प्रात: करीब 11 बजे वह ई-रिक्शा में बैठकर जा रहा था। तभी नगर के कांधला रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिस कारण राशिद की मौके पर ही मौत हो गई और चालक मोबीन निवासी मोहल्ला खैलकलां कैराना मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों को सीएचसी में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया और घायल ई-रिक्शा चालक को उपचार दिया गया। उधर, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पो...