रामपुर, फरवरी 23 -- मिलक। क्षेत्र में रविवार को मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर,पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। थाना केमरी के ग्राम मुझियाना निवासी 28 वर्षीय बिट्टू एक ईंट भट्ठे पर जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह रोजाना की तरह अपनी बाइक से भट्टे पर काम करने जा रहे थे। तभी ग्राम रास डांडिया के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिट्टू सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्राम...