बिजनौर, दिसम्बर 16 -- नींदडू/धामपुर, संवाददाता। मंगलवार शाम शादी में शामिल होकर बाइक से घर वापस आ रहे दंपति की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति को घायल हो गया। घायल को धामपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कोहरा अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है। नींदडू के मोहल्ला सादात निवासी आफताब उर्फ पप्पू अपनी पत्नी गुलनाज़ के साथ बढ़ापुर शादी में शामिल होने गए थे। वापसी में ग्राम जैतरा के पास शुगर मिल गन्ना ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यकदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर का पहिया गुलनाज़ के ऊपर उतर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आफताब मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...