बिजनौर, दिसम्बर 13 -- फोरलेन हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक बाइक सवारी युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव तिवड़ी निवासी ऋषिपाल उम्र 50 वर्ष ट्रैक्टर ट्राली से ईंट लेकर बगदाद अंसार होकर जा रहा था। गांव बगदाद अंसार के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से नावेद (16 वर्ष) पुत्र जावेद निवासी बगदाद अंसार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूपुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है मामले में जांच कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिं...