मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- खतौली। सोमवार की शाम को गंगनहर पटरी पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों घायलों की गंभीर हालत के चलते हाई सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के शराफत कॉलोनी निवासी सुहेल पुत्र सरताज सोमवार की शाम को अपने 15 वर्षीय दोस्त मुशीर पुत्र मुनीर के साथ बाइक से गंगनहर पटरी पर गया था, उसके साथ ढाकन चौक निवासी रिहान पुत्र नौशाद भी अपनी बाइक को लेकर गंगनहर पटरी पर गया। दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.