गोंडा, फरवरी 5 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र में डुमरियाडीह-कहोबा मार्ग पर खिरिया नहर पुलिया के पास गुरुवार शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार राजू (45) पुत्र छोटेलाल निवासी भिटौरा मनकापुर गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी डुमरियाडीह रामप्रकाश चंद ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कालेज गोंडा भिजवाया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल का मेडिकल कालेज में इलाज हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...