महाराजगंज, जनवरी 3 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के लखिमा थरूआ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने रेहाव नाला के पास अंतिम संस्कार किया। दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के सोनरा गांव निवासी मंजीत गौतम अपने साथी दिनेश के साथ रविवार को बाइक से कटहरा खास जा रहे थे। लखिमा थरुआ गांव के समीप एक ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों, पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें म...