बदायूं, मई 11 -- क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन के रहने वाले प्रमोद कुमार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने एसएसपी, पुलिस उप महानिदेशक बरेली और डीएम को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। प्रमोद ने बताया कि वह पांच मई को अलीगढ़ के छर्रा से भूसा बेचकर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहा था। फतेहपुर गंगा बांध के पास दुबारी कलां गां जनपद संभल समेत करीब आधा दर्जन युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर आरोपी उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली, भूसे के 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन छीन ले गए और उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। आरोप है कि घटना की लिखित सूचना जरीफनगर थाने में दी गई, लेकिन अब तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.