सहारनपुर, फरवरी 20 -- नगर के व्यस्त बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार को गन्ने से भरी दो ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूली बस सहित कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरसावा रोड की ओर जा रही गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रॉली दूसरी में जा घुसी। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण स्कूली बच्चों से भरी बस भी काफी देर तक फंसी रही। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अलग कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...