मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- सड़क हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। शाहपुर थानाक्षेत्र के गांव किनौनी निवासी अंनत पाल पुत्र जगत सिंह (52वर्ष) रामराज थानाक्षेत्र के गांव स्याली में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। बुधवार की रात ग्राम विकास अधिकारी अंनतपाल कार से स्याली से गांव किनौनी लौट रहा थे। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग मीरापुर थाने की कैथोडा पुलिस चौकी के समीप ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले से सीधी भिड़ंत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँचे कैथोड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल अंनत पाल को जानसठ सीएचसी भिजवाया। जानसठ सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.