आजमगढ़, जनवरी 9 -- फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें रानी की सराय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय शिवा पुत्र वेदबंशी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय छोटू पुत्र झीनक एवं 20 वर्षीय रितेश यादव पुत्र रमेश ग्राम मोलनापुर थाना निजामाबाद का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...