पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम प्रताप डंडी के पास ई रिक्शा को ओवरटेक करने का चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में गांव अमखेड़ा निवासी ई रिक्शा चालक अमित कुमार, उसमें बैठे प्रमोद कुमार, गुड्डू समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरखेड़ा सीएससी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर गुड्डू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...