बिजनौर, मार्च 3 -- बढ़ापुर। क्षेत्र के गांव नूरपुर अरब में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी बेगराज सिंह की ससुराल क्षेत्र के गांव शाहअलीपुर कोटरा की है रविवार को वह अपनी पत्नी उत्तरा देवी के साथ ससुराल आया हुआ था। सोमवार की दोपहर को वह पत्नी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। गांव नूरपुर अरब में जूनियर हाईस्कूल के सामने उनकी बाइक रेत बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। बाइक गिरने पर ट्रैक्टर-ट्राली उतरा देवी के ऊपर से गुजर गई । हादसे में उतरा देवी 45 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.