कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शासन के निर्देश केबाद भी जहां ट्रैक्टर ट्रालियों से सवारियां ढोने पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। वहीं भाड़ा वाहन भी धड़ल्ले से सवारी ढो रहे हैं। सवारियां लेकर थानों व पुलिस पिकेट के सामने से ही फर्राटा भरने वाले ट्रैक्टरों व भाड़ा वाहनों पर पुलिस व एआरटीओ प्रर्वतन दल लगाम कसने में नाकाम हैं। इससे किसी भी समय बडे हादसे के खतरे को नकारा नहीं जा सकता है। जनपद में चल रहे नवरात्र महोत्सव व दशहरा मेलों के चलते इस समय ट्रैक्टर ट्रालियों से सवारियां ढोने के काम में तेजी आ गई है। खतरनाक तरीकेे से सवारियां ढ़ोने में ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक ट्रैक्टर ट्रालियों का उपयोग हो रहा है।इसमें जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी ने इस व्यवस्था को बढ़ावा दे रखा है।मूसानगर के मुक्तादेवी मंदिर में ही जिले के साथ आसपास के जनपद...