सोनभद्र, दिसम्बर 25 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव के पास गुरुवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गइ्र। इसमें एक गंभीर है। घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पन्नूगंज की तरफ से राबर्ट्संज की तरफ जा रहे एक बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली में घुस गए। एक बाइक पर चार युवक सवार थे। इसमें तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चौथे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी चारो युवक मिर्जापुर जिले के राजगढ़ के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...