लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- इलाके के खम्भार खेड़ा मिल के पास सड़क के किनारे खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली में देर रात पीछे से पिकअप से जा टकराई। हादसे में पिकअप में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव कोठिया निवासी जीवन पुत्र नेतराम, सुभी पुत्र त्रिभुवन, पुनीत पुत्र हरिनाम लखीमपुर शहर के मेला मैदान में एक किराना स्टोर पर काम करते हैं। गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर से एक पिकअप पर सवार होकर घर जा रहे थे। महेवागंज के आगे खम्भारखेड़ा मिल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप पर सवार सुभी, पुनित, जीवन व चालक म...