उन्नाव, फरवरी 14 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के चकलवंशी मियांगंज मार्ग पर शनिवार शाम टेंट का सामान लाद कर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलटने से चालक समेत दो श्रमिक नीचे दब गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाल मियागंज अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रसूलाबाद कस्बा के देसाईनगर मोहल्ला के रहने वाले 45 वर्षीय किशन पाल पुत्र हरी पड़ोसी प्रेम पुत्र सुंदर लाल के टेंट हाउस का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार टेंट का समान लाद कर महेंद्र गांव जाने के लिए निकला था। चालक के साथ में शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी श्रमिक शारदा वर्मा (20) पुत्र गंगाराम व संतो...