गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तारीघाट-बारा नेशनल हाइवे के पास 124- सी पर रविवार की सुबह बाइक से एसआईआर की ड्यूटी में बेटे संग जा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बेकाबू ट्रैक्टर- ट्राली ने धक्का मार दिया। दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। मौके पर पहुंचे लोगों ने मां- बेटे को उपचार के लिए निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। युवक की हालत खराब देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को मौके से जब्त कर लिया। रेवतीपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री 45 वर्षीय निर्मला राय अपने बेटे 28 वर्षीय अभिषेक राय के साथ एसआईआर ड्यूटी के लिए बाइक से जा रही थी। जैसे ही वह तारीघाट-बारा नेशनल हाइवे के पास 124- सी स्थित ढाबे के पास पहुंची थीं कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर- ट्राली ने धक्का मार दिया। मां...