देहरादून, दिसम्बर 5 -- रुड़की। रुड़की-लक्सर मार्ग पर वैध कारण से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर चालक भी इसकी चपेट में आ गया। इससे ट्रैक्टर चालक की भी मौत हो गई। बाइक सवारी युवक मेहताब निवासी जैनपुर खुर्द है। जबकि ट्रैक्टर चालक का नाम नवीन निवासी पीपली गांव है। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...