बहराइच, जनवरी 1 -- बहराइच, संवाददाता। रामगांव इलाके के किशुन पुर मीठा के दरहियापुरवा के पास गुरूवार सुबह लगभग नौ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों के परिजनों में हाहाकार मच गया है। रामगांव थाने के किशुन पुर मीठा के दरहियापुरवा के पास गुरूवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा सवार रामगांव थाने के मुसल्लमपुर निवासी मुन्ना लाल (35) पुत्र रंगी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नानपारा कोतवाली के चंदेला कलां के तेलियनपुरवा निवासी शत्रोहन (40) पुत्र ...