शामली, मई 5 -- हाईवे पर रेहड़ी लगाकार अतिक्रमण करने वाले लोगों का विरोध करने पर एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक के साथ लोगों ने लाठी-डंडो से हाईवे पर ही पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो बनाकर भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी बबलू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह गांव से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मेपल्स स्कूल के निकट पेट्रोल-पंप पर ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए आया था। जब वह गांव में वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव सिक्का में कुछ लोगों ने हाईवे पर ही खानपान की रेहड़ी लगा रखी थी। उसने रेहड़ी हटाकर रास्ता देने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसको घेर लिया और पिटाई करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद आरोपितों ने कई अन...