मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना ग्राम बहेड़ी के सामने हुई। मृतक की पहचान नितिन पुत्र नन्हे सिंह के रूप में हुई। नितिन अपनी बाइक से अपने गांव से ग्राम मनकुआं मकसूदपुर की ओर निजी काम से जा रहा था, तभी इस्लामनगर चौकी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक फहीम पुत्र रईस निवासी ग्राम सिडलउ नजरपुर थाना भोजपुर बताया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक फहीम मौके से फरार हो गया। मृतक नितिन के पिता नन्हे सिंह ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.