लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- औरंगाबाद नेशनल हाईवे पर गोमती पुल से पहले गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाई वोल्टेज लाइन के खंभे से टकराकर खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ। बसखेड़ा निवासी 28 वर्षीय चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार जारी है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...