बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया हमारे संवाददाता। अवैध रूप से सागवान की 5 गुल्ली को ट्रैक्टर ट्रेलर के साथ जब्त किया गया है। अवैध रूप से सागवान की गुल्ली के परिवाहन करने के मामले में वनवाद दायर करने के लिए बेतिया के वन परिसर पदाधिकारी ने मुख्य न्यायिक पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में उसने बताया है कि विगत 27 जनवरी की देर रात बगही बघम्बर पुर ग्रामीण सड़क पर शिव मंदिर के समीप तुरहा टोली, वार्ड नंबर एक के निवासी प्रभु शाह के पुत्र रंजीत कुमार शाह के द्वारा उदयपुर वन्य प्राणी आश्रयणी के नजदीक पटजीरवा मार्ग से सागवान को काटकर उसकी गुल्ली को ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम में बताए गए स्थल पर छापेमारी की। वन कर्मियों को देखकर वाहन और सागवान की पांच अदद गुल्ली को वहीं छोड़ कर सभी फरार हो गए। वन अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.