बाराबंकी, नवम्बर 22 -- टिकैतनगर। थाना क्षेत्र के बारिन बाग चौराहा पर शनिवार की दोपहर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर सात साल के मासूम की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली: टिकवामऊ गांव स्थित मदरसा में आमिर (15) पुत्र आजम निवासी ग्राम खेतासराय, कैफ (13) पुत्र अहद निवासी ग्राम अलियाबाद व अरहम (सात) पुत्र हजरत निवासी ग्राम टिकवामऊ इसी मदरसे में पढ़ते हैं। शनिवार को भी तीनों छात्र मदरसे में आए थे। लेकिन दोपहर में तीनों छात्र बाइक से चोरी से बारिन बाग चौराहा जा रहे थे। इसी दौरान उधर गुजर रही गन्ना लदी ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.